धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 नवंबर। ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोराई पुलिस ने 80 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा लगभग कीमती सोलह लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमती अ_ारह लाख रूपये,दो मोबाइल कीमती 4500/-रुपये जुमला कीमती 34,04,500/-रूपये जब्त की। बोराई पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई रहेगी जारी।
अति.पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर0 के0 मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत के द्वारा मय स्टॉफ के नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्रवाई की जा रही थी तभी ओडिशा के तरफ से आते एक ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले पूछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पूछने पर चन्द्रभान सिंह उर्फ कल्ला पिता भूपर सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन जुगहा थाना अबुला जिला शीवपुरी (मप्र), 2 यशंवत साहू उर्फ मनीष पिता महेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0 31 उनाव रोड़ बालाजी नगर दतिया थाना दतिया जिला दतिया (मप्र)के रहने वाले बताये जिससे तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोराई में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन लगभग 1.60 लाख रूपये का समक्ष गवाहों के जब्त किया गया।
आरोपियों से 80 किलो ग्राम गांजा किमती करीबन 1.60 लाख रूपया मिला तथा एक ट्रक पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 18 लाख रूपया दो मोबाईल फोन किमती करीबन 45 सौ रुपए से मिला जुमला किमती करीबन 34,04,500/- रूपए को गवाहों के समक्ष जब्त कर उनके विरूद्ध बोराई के अपराध क्र.18/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


