धमतरी

आमगांव में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मनाई गई
22-Nov-2023 2:37 PM
आमगांव में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 नवंबर।
रविवार को कलार समाज  बेलरगांव क्षेत्र द्वारा ग्राम आमगांव में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.30 कलश यात्रा के साथ हुआ। तत्पश्चात 11.30 बजे भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना की गई। 12.30 बजे मंचस्थ अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कलार समाज ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष संतोष कुमार नाग,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान,वरिष्ठ कांग्रेसी लखन लाल ध्रुव,कलार समाज ब्लॉक नगरी के उपाध्यक्ष बंशीराम पांडे,कलार समाज नगरी के सचिव रामकुमार सरोज सहित कलार समाज के वरिष्ठ गण, युवाओं और महिलाएं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट