धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 नवंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के प्रभारी प्राचार्य आर.आर. मेहरा के निर्देशन में एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अम्बा शुक्ला के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता मित्रों द्वारा 10 मतदान केन्द्रों में वृद्धजन और दिव्यांग मतदाताओं का सहयोग किया गया। मतदाता मित्रों ने उन्हें मतदान केन्द्रों तक पहुँचाया।
ब्लॉक के 10 मतदान केन्द्रो प्राथमिक शाला भवन दुर्गा चौक नगरी, माध्यमिक शाला भवन दुर्गा चौक नगरी, शासकीय श्रृंगि ऋषि एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नगरी, प्राथमिक शाला चुरियारा नगरी, शासकीय कन्या उमा विद्यालय नगरी में स्वयंसेवक मतदान मित्रों का सहयोग अविस्मरणीय रहा। वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को मतदान करने में सहायता करने वालों में दिपेश निशाद, गीतेश मरकाम, नीलम यादव, खिलेश नेताम, हिमांशु कोसरे, अमित साहू, सुष्मिता सेन एवं अन्य सभी मतदाता मित्रों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।


