धमतरी
भाजपा नेता गोलछा ने सपत्नीक मताधिकार का प्रयोग किया
19-Nov-2023 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 19 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने सपत्नीक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर आम नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
नगर के वरिष्ठ नागरिक अमृत लाल नाग ने अपनी पत्नी तुलसी देवी नाग के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ने आमगांव में मतदान किया
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने अपने गृह ग्राम आमगांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच आत्माराम शोरी सहित ग्राम के समस्त मतदाताओं ने मतदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


