धमतरी

लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं सहित नये मतदाताओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
17-Nov-2023 3:51 PM
लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं सहित नये मतदाताओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 17 नवंबर। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों और दिव्यांग मतादाताओं ने बढ़-चढक़र उत्साह के साथ हिस्सा लेकर मतदान किया।

इस अवसर पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतादाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को उन्होंने सराहा। इसके अलावा लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर युवा मतदाता काफी उत्साहित हैं।

रुद्री स्थित संगवारी मतदान केंद्र में नवीन मतदाता आयुषी चौधरी तथा गुंजीता ध्रुव ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


अन्य पोस्ट