धमतरी
महुआ शराब व लाहन जब्त
17-Nov-2023 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 नवंबर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 15 नवम्बर को ग्राम कोरगाँव जंगल में छापेमार कार्रवाई से 105 बल्क लीटर महुआ शराब जिसका मूल्य 21 हजार रूपये तथा 1600 किग्रा लाहन, जिसका मूल्य 64 हजार रूपये है, को नष्ट किया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1) च के तहत प्रकरण कायम किया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान, निशांत साधु नगर सैनिक और आबकारी अमला उपस्थित रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


