धमतरी
बरबांधा के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण मतदान की दी सहमति
11-Nov-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 नवंबर। नगरी के बरबांधा के ग्रामीणों ने गत दिनों गांव में ही मतदान केन्द्र की मांग करते हुए मतदान बहिष्कार करने की बात कही थी। इस बात को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने ग्रामीणों के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे।
जनपद पंचायत नगरी में जनपद सीईओ एवं तहसीलदार कुकरेल की उपस्थिति में ग्रामीणों की बैठक ली गई। बैठक में अधिकारियों से ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में मतदान हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ग्राम बरबांधा में मतदान केन्द्र खोलने का प्रस्ताव भेजा जायेगा। इस पर ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को आश्वस्त किया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी ग्रामवासी मतदान केन्द्र डोंगरीपारा बरबांधा-94 में शांतिपूर्ण मतदान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


