धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 नवंबर। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर केन्द्र सरकार की विफलता और अपनी सरकार की उपलब्धियां बता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने का निवेदन किया।
गुरुवार को श्री लखमा ग्राम पंचायत नारी, सिर्री, सिवनी कला, बगौद व मंदरौद का दौरा किया। विभिन्न गांवों में पैदल चलकर मंत्री ने जनता से कांग्रेस को वोट का अपील कि। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा झुठ फरेब, षड्यंत्र की पार्टी है, जबकि कांग्रेस जो कहती हैं, वो करती है, छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए तारणी चन्द्राकर को भारी बहुमत से विजयी बनाने अपील की।
सभा को प्रत्याशी तारणी चन्द्राकर, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, वरिष्ठ नेता सोहेन्दसिंह गुरुदत्ता ,जोन अध्यक्ष थानेश्वर तारक ने भी संबोधित किया।


