धमतरी

पूर्व मंत्री यशवंत राव का नाती भाजपा में
10-Nov-2023 7:45 PM
पूर्व मंत्री यशवंत राव का नाती भाजपा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 नवंबर। मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। लाभ हानि एवं विचारधारा के आधार पर पार्टी छोडऩे पकडऩे का खेल भी जारी है।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय कुरुद में अविभाजित मध्यप्रदेश के तत्कालीन वन मंत्री स्वर्गीय यशवंत राव मेघावाले के ज्येष्ठ नाती अभिनव मेघावाले को भगवा गमछा पहनाकर विधायक अजय चन्द्राकर ने भाजपा प्रवेश कराया। इस मौके पर कोर ग्रुप सदस्य कमलेश ठोकने, ज्योति चन्द्राकर, पंकज सिन्हा, भानु चंद्राकर, विरेन्द्र साहू आदि भाजपा नेताओं ने पार्टी में अभिनव का स्वागत करते हुए कहा कि अब सब मिलकर भाजपा प्रत्याशी अजय चन्द्राकर को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


अन्य पोस्ट