धमतरी
मतदान केन्द्रों में वेबकॉस्टिंग के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया संबंधी बैठक
09-Nov-2023 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 9 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान केन्द्रों में वेबकॉस्टिंग के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रिया के संबंध में बुधवार को अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम ने बैठक ली। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में बताया गया जिले की 377 ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण मतदान के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इन कैमरों की मॉनिटरिंग कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 64 स्थित वेबकॉस्टिंग कक्ष से की जाएगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


