धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 नवंबर। अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से खुद के किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में क़ैद करवा कर बाकियों की सुध लेने निकले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कुरुद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हर हाल में जीत दर्ज कराने की समझाइश दी।
बुधवार देर शाम कुरुद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष श्री बैज ने कांग्रेस भवन में कार्यकताओं की बैठक ली। अब तक की चुनावी प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पार्टीजनों कै हरेक बूथ में डटे रहने एवं विपक्ष द्वारा फैलाए जा रही झूठी अफवाहों से सतर्क रहने की नसीहत दी। यहां से उनका काफिला कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेबोड़ पहुंचा। उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में अपने काम से लोगों का भरोसा जीता है, इस चुनाव में फिर से भूपेश सरकार बनाएंगे। फिर किसानों का कर्जा माफी,32 सौ रुपए में धान, पढ़ाई मूफ्त, साढ़े सत्रह लाख आवास, गैस में पांच सौ की सब्सिडी, स्व सहायता समूह का कर्जा माफी, सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे।
सभा को प्रत्याशी तारणी नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू ने भी संबोधित किया।
इस दौरान राजकुमारी दीवान,रमेश्वर साहू, प्रमोद साहू, रजत चन्द्राकर, मनीष, देवव्रत साहू, मनोज अग्रवाल, योगेश कुर्मी, रमेश सिन्हा, देवेन्द्र, खेमराज चन्द्राकर, महिम शुक्ला, तुकेश साहू, जितेन्द्र साहू , कुलदीप साहू, मनोज भतपहरी, भागवत बंजारे,उमेश कंडरा आदि उपस्थित थे।


