धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 नवंबर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी अमले द्वारा मंगलवार को कुल 3 प्रकरण कायम कर 58.6 लीटर महुआ शराब, 2800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
इनमें कुरूद के कोपेडीह निवासी डागेश कुमार से 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(2) 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह कोपेडीह में 30 लीटर महुआ शराब, 2200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। मगरलोड के पाहन्दा निवासी रामसिंह से 3.6 लीटर महुआ शराब व 600 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (1) ख, 34(1) च के तहत कार्रवाई किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान, निशांत साधु सहित आबकारी और नगर सेना का अमला मौजूद रहा।


