धमतरी

आज स्मृति भखारा में, कल कुरुद में प्रियंका
05-Nov-2023 10:11 PM
आज स्मृति भखारा में, कल कुरुद में प्रियंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 5 नवंबर। छतीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही कुरुद विधानसभा क्षेत्र में आज और कल भाजपा, कांग्रेस की स्टार प्रचारक का आगमन हो रहा है।  केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को भखारा में भाजपा प्रत्याशी अजय चन्द्राकर के पक्ष में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी, वहीं मंगलवार को कुरुद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना कर तारणी के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी।

 भाजपा चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 6 नवंबर को शाम 4 बजे भखारा के रामलीला मैदान में  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर  की जीत सहित छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करेंगी।  इसी तरह कुरुद के अटल बिहारी स्टेडियम में 7 नवंबर को कांग्रेस नेत्री  प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 इसके लिए रविवार को दिल्ली की टीम कुरुद पहुंची और मंच एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव दिये।

ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ सीएम बघेल, प्रदेश प्रभारी शैलजा सहित कई बड़े नेता कांग्रेसी प्रत्याशी तारणी नीलम चन्द्राकर के पक्ष में माहौल बनाएंगे।।


अन्य पोस्ट