धमतरी
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
05-Nov-2023 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 नवंबर। सिहावा विधानसभा के अंतर्गत कुकरेल में चुनाव कार्यालय का शुरूआत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस धान खरीद रहा है 20 क्विंटल 2800 रूपया में ओ भी चार किस्त में भाजपा सरकार बनने पर 3100 में, जिस घर में 3 महिला है, उसे 1000 के हिसाब से 3000 और 12 माह का 36000 मिलेगा। बीपीएल परिवार में बच्चे के जन्म पर 1.50 लाख रुपया खाते में उनके भविष्य के लिए डलेगा। इलाज 10लाख तक फ्री गैस सिलेंडर 500 रूपया, इसी तरह हिसाब लगाया जाय तो कर्जा माफी से ज्यादा फायदा होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


