धमतरी
पीजी कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की मतदान की अपील
04-Nov-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 नवंबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय स्टाफ़, एनसीसी, एनएसएस एवं रेडक्रॉस के स्वंसेवकों ने आगामी 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील जिले के मतादाताओं से की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


