धमतरी

महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
02-Nov-2023 4:15 PM
महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

धमतरी, 2 नवंबर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा सर के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आबकारी अमला द्वारा एक गैर जमानतीय प्रकरण कायम कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड के बिरझुली निवासी 26 वर्षीय डुमन सिन्हा से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

 


अन्य पोस्ट