धमतरी

भाजपा ने अटल को याद कर मनाया राज्य स्थापना दिवस
01-Nov-2023 7:35 PM
भाजपा ने अटल को याद कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 1 नवंबर। तेइस बरस पहले आज ही के दिन देश के नक्शे में छत्तीसगढ़ को एक नया राज्य का दर्जा देने वाले  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर भाजपा ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया।

 1 नवंबर को भाजपा कार्यालय कुरुद में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भावना का सम्मान करते हुए अटल जी ने नया राज्य बनाया। बदले में यहां के मतदाताओं ने तीन बार भाजपा की सरकार बनाई। जिसमें हमारे नेताओं ने इस पिछड़े समझे जाने वाले राज्य का चहुंमुखी विकास कर देश के नक्शे में अलग पहचान दिलाने का काम किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता मालक राम साहू ने कहा कि पिछली बार झुठे वायदे कर भोलेभाले छत्तीसगढिय़ों को गुमराह कर कांग्रेस ने सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन अब की बार हमें लोगों को सच्चाई बता धोखेबाज नेताओं को बेनकाब कर सत्ता की कमान वापस अपने हाथों में लेनी है। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, लोकेश्वर सिन्हा, दयाराम साहू, हरख जैन, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट