धमतरी

कांग्रेसियों ने इंदिरा- पटेल को किया याद
01-Nov-2023 7:24 PM
कांग्रेसियों ने इंदिरा- पटेल को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 1 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि श्रीमती गांधी और सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है, जिसके चलते आज हमारा देश बुलंदियों पर हैं। उनके बताए मार्ग व आदर्शों पर चलने के लिए हम आज संकल्प ले रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकर, गीता राम सिन्हा, रमेश्वर साहू, तारेन्द साहू, रमेश पांडेय, थानेश्वर तारक, प्रमोद साहू, उत्तम साहू, कृष्णा साहू, योगेश कुर्मी, उमाशंकर साहू, जितेन्द्र जोशी डीलन चन्द्राकर, रुपेश निर्मलकर, बहु्र साहू, अशोक साहू, रूद्रनाथ साहू, संतोष प्रजापति, तुकेश, तुलसी साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट