धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 नवंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय फरसियां के तत्वावधान में 31 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती मनाया गया एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ लिया गया।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करते हुए अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करते हुए, सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। इसी भावना को लेकर रा.से.यो. इकाई द्वारा बौद्धिक सभा आयोजित कर विचारगोष्ठी एवम राष्ट्रप्रेम,देशप्रेम के गीत तनुजा साहू,तोषिका देव,चाँदनी सोम, गीता यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज सोन ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के एकता एवं अखंडता तथा सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्रीय एकता में योगदान को याद किया। सभा में कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू,यशपाल साहू, प्रेमलाल ध्रुव, मिलेंद्र ठाकुर, मनुराज साहू तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता यशपाल साहू ने किया।


