धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में प्रभारी प्राचार्य एवं राजनीतिविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं डॉ.ममता सौरज के संयोजन में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका के विशेष संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो.हितेषा नंद ठाकुर इतिहास विभाग ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, उद्देष्य एवं भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किया। डॉ.ममता सौरज ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलता एवं असफलता पर अपने विचार रखें।
विभागाध्यक्ष प्रो.आर.आर.मेहरा द्वारा वर्तमान परिदृष्य में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्य तथा रुस-युक्रेन युद्ध, अरब-फिलीस्तीन जंग के संदर्भ में तथा अन्य मुद्दे जैसे निशस्त्रीकरण, विकासशील राष्ट्र, पर्यावरण, आतंकवाद एवं संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजनीतिविज्ञान विभाग के प्रथम/तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। राजनीतिविज्ञान परिषद के अध्यक्ष करण ध्रुव द्वारा माइक संचालन किया गया।


