धमतरी
कमलचंद्र भंजदेव बने भाजपा सिहावा विधानसभा चुनाव संचालक
28-Oct-2023 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सिहावा विधानसभा के लिए कमलचंद्र भंजदेव को चुनाव संचालक नियुक्त किया है। वे विधानसभा के प्रभारी भी हैं।
ज्ञात हो कि चुनाव संचालक के लिए कई नेताओं का नाम सामने आ रहा था किंतु संगठन ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से कमलचंद्र को चुनाव संचालक बनाया, इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में हर्ष व्याप्त है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


