धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी , 28 अक्टूबर। परियोजना नगरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बेलरगांव में कार्यकर्ता एवं समूह की महिलाओं द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान में गरबा, नारा एवं शपथ दिलाने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया तथा गरबा के माध्यम से प्रभावशाली मतदान का संदेश दिया। लोगों को मतदान हेतु शपथ के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मिनी माता समूह की अध्यक्ष रेवती टंडन, सचिव जामवती टंडन, सदस्य हेमलता, लता, पूर्णिमा, चंद्रिका, निर्मला,सुकारो, रामेश्वरी, मेमबाई, सेवती, कल्याणी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पुष्पालता साहू, सचिव कमल साहू, तथा सेक्टर सुपरवाइजर अनिता साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला साहू, लोचन, जानकी, टिकेश्वरी, पुर्णिमा, पुष्पांजलि,चंद्रकला शशिकला, सुलोचना, लिकेश्वरी, अनिता, पदमा, लक्ष्मी,निशा, सुशीला, सविता, रूखमणी, गौत्रिन,कमलादास, बेदबाई, माधुरी, परमेश्वरी, सहायिका बसंती सेन पिकेश सेन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लिया।


