धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगरी साहू सदन में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव में कार्य करने जिम्मेदारी दी व साथ ही सभी जोन सेक्टर को अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने दिशा निर्देशित किया, जहां कार्यक्रम में वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं में एकजुटता थी।
ब्लाक अध्यक्ष भूषण साहू व जिला प्रवक्ता कमलेश मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने ब्लाक कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गई थी, जो लगातार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संपर्क में थी और जैसे ही कांग्रेस ने पार्टी से टिकट जारी की उसके बाद सभी एकजुट हो गये व सभी ने पार्टी के साथ एकजुटता से कार्य करने जुट गए।
डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे इस क्षेत्र से विधायक बनाया जहां हम ने पांच साल तक इस क्षेत्र की सेवा की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका मरकाम का स्वागत सम्मान किया।


