धमतरी

कुरूद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बरसे अजय
27-Oct-2023 7:36 PM
कुरूद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बरसे अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 27 अक्टूबर। कुरुद विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने रमन राज के पन्द्रह साल में हुए विकास कार्यों की तुलना करते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

पांच साल की उपलब्धियों की बजाय घोषणाओं के आधार पर चुनाव जितने का मंसूबा बना रहे हैं। शराबबंदी को लेकर कांग्रेस प्रभारी शैलजा के उस बयान जिसमें शराबबंदी का फैसला अगली सरकार करेगी का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री श्री चन्दाकर ने पूछा कि आपकी सरकार पांच सालों तक क्या कर रही थी।

 ईडी की तुलना कुत्तों से करने पर भडक़े अजय ने मुख्यमंत्री पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी चील कुत्ते और गिद्धों की तरह छत्तीसगढ़ को नोंच रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कर्ज माफी की घोषणा को गुमराह करने वाला कदम बताते हुए श्री चन्द्राकर ने पूछा कि किसका कर्ज माफ होगा कांग्रेस पहले इसे स्पष्ट करें।


अन्य पोस्ट