धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 अक्टूबर। देश की सीमा सुरक्षा बल में अंचल के अलग-अलग गांवों के युवाओं का चयन हुआ है। जिन्हें ग्रामीणों ने समारोह पूर्वक बिदाई देते हुए देश सेवा कर गांव का नाम रोशन करने का आशीर्वाद देते हुए सम्मानपूर्वक बिदा किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कातलबोड़ निवासी भुनेश्वर साहू के पुत्र रुद्रनारायण साहू का चयन बीएसएफ में होने पर ग्रामीणों ने समारोह पूर्वक बिदाई दी, प्रेमचंद साहू, मनोज साहू, महेंद्र, उत्तम,लक्ष्मण कामराय, जीवन, रविंद्र साहू सहित सरपंच,पंच, एवं ग्रामीणों ने श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
इसी तरह ग्राम पंचायत गोबरा के पूर्व सरपंच लकेश्वर साहू की अगुवाई में अन्य ग्रामीणों ने सम्मान रैली निकाल गांव के युवक पंकज यादव को देश की सीमा की हिफाजत करने बिदा किया।
इसी प्रकार ग्राम मड़ेली के दो युवक ताम्रध्वज बैस, रेमकांत साहू का चयन बार्डर सिक्योरिटी फोर्स में होने पर ग्रामीणों ने दोनों जवान का सम्मान करते हुए फौज ज्वाइन करने गांव से बिदाई दी।


