धमतरी

अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण पर तहसीलदार ने लगाया स्टे
23-Oct-2023 8:21 PM
अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण पर तहसीलदार ने लगाया स्टे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 अक्टूबर। आरटीआई कार्यकर्ता दिवाकर चंद्राकर की शिकायत पर ग्राम मंदरौद सीमा में जारी अतिक्रमण पर तहसीलदार ने रोक लगाते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है।

कुरूद के आरटीआई कार्यकर्ता दिवाकर चंद्राकर ने तहसील से जारी स्थगन आदेश दिखाते हुए बताया कि कुरूद से मेघा मार्ग में ग्राम पंचायत मंदरौद के अंतर्गत सडक़ के किनारे शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1712 में पेड़ पौधों की कटाई करके कुछ लोगों द्वारा अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों से बात करने पर पता चला कि अतिक्रमण करके किए जा रहे कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु ग्राम पंचायत से कोई अनुमति पत्र नहीं दिया गया है। तब इसकी शिकायत तहसीलदार से की गई। जिसमें कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को फौरन काम बंद कर अवैध कब्जा हटाने की नोटिस जारी कर न्यायालयीन आदेश के उलंघन होने पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर से अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।


अन्य पोस्ट