धमतरी

एनएसएस स्वयंसेवकों- विद्यार्थियों ने पत्र लिखकर पालकों व रिश्तेदारों को वोट देने किया प्रेरित
23-Oct-2023 3:29 PM
एनएसएस स्वयंसेवकों- विद्यार्थियों ने पत्र लिखकर पालकों व रिश्तेदारों  को वोट देने किया प्रेरित

धमतरी,  23 अक्टूबर।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली  धमतरी के विद्यार्थियों व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अपने रिश्तेदार, चिर परिचित, नाना नानी, मामा मामी ,चाचा चाची तथा अपने बड़े भाई बहन को जो दूर में निवास रत हैं उन्हें पोस्टकार्ड पत्र लिखकर 17 नवंबर को मतदान केंद्र जाकर वोट देने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

लगभग 200 पत्र लिखा जा चुका है। हम भारत के जिम्मेदार नागरिक बने तथा लोकतंत्र की रक्षा हेतु स्वेच्छा से मतदान कर इस महापर्व में सहभागी बने तथा अन्य लोगों को भी मत देने हेतु प्रेरित करें । वोट डालना मतदाता की शान -  प्रजातंत्र से बढ़ाना देश का मान, सुन ले दाई सुन ले बहिनी -वोट डलबे तभे बनही, जमाने को यह बताना है -वोट का अधिकार जताना है आदि नारों का उल्लेख कर रैली, नुक्कड नाटक वह गीत कविता के माध्यम से लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं । 

जिला शिक्षा अधिकारी  बृजेश बाजपेई,एल आर  मगर , अमित तिवारी विद्यालय के प्राचार्य एस रामटेके , एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू , मंजूषा साहू गाइड डी ओ सी, राकेश साहू व्याख्याता, रामखिलावन, भावेश , ज्ञानीक, उज्जवल, खेलेंद्र, तुषार ,त्रिकांत, हीरामन, उमेश दास, हमीद, लाकेश ,हर्षिता, टामिन, वर्षा, निशा ,यामिनी ,भावना, दुलेश्वरी, प्रियंका ,सुनीता ,युक्ति आदि लगातार पत्रों के माध्यम से प्रेरित कर रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट