धमतरी
हवन-पूर्णाहुति आज, विसर्जन कल
22-Oct-2023 9:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अक्टूबर। नव आनंद कला मंदिर नगरी द्वारा आयोजित नगर स्तरीय नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव का हवन एवं पुर्ण आहुति का अनुष्ठान 23 अक्टूबर सोमवार को अपराह्न 12बजे से प्रारंभ होगी।
समिति के सचिव नरेश छेदैहा ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल राजाबाड़ा गांधी चौक में इस अवसर पर दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय के साथ विशेष पूजा, बीज मंत्रों के दिव्य उच्चारण तथा विशेष निर्वाण मंत्रोपचार के साथ जंगल से संकलित अनेक प्रकार के दुर्लभ वनौषधियों वाली आहुति और महाआहुति के साथ हवन पुजन तथा पुर्ण आहुति सम्पन्न होगी।
जिसमें व्रत करने वाली माताएं,कन्याएं तथा पुरूष भाग लेंगे। इसके लिए आकर्षक हवन कुण्ड तैयार किया जाता है। माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन यात्रा 24 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


