धमतरी
चंडी मन्दिर में यज्ञ अनुष्ठान
22-Oct-2023 9:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अक्टूबर। मराठा पारा सिहावा में भगवती चंडी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महाष्टमी पर देवी कन्याओं का पूजा अर्चना व भोज कराकर पण्डित बालक दास के सानिध्य में हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस दौरान बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,दीपक रावतवर, दीनदयाल नागरची,ललित निर्मलकर, गोलू निषाद आदि उपस्थित थे।
एकादशी पर होगा सहस्त्रबाहु रावण का वध
सिहावा गढ़ के छिपली पारा में दशहरा अनोखी परम्परा से मनाया जाता है। यहां रावण का नहीं अपितु सहस्त्र बाहु रावण का वध होता है । मिट्टी का नग्न पुतला बनाया जाता है, उसे एकादशी के दिन मां शीतला के खड्ग से प्रमुख पुजारी द्वारा वध किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


