धमतरी

नपं अध्यक्ष ने किया छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा का शुभारंभ
21-Oct-2023 8:31 PM
नपं अध्यक्ष ने किया छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 21 अक्टूबर। कुरुद दशहरा महोत्सव-2023 के तहत आयोजन के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा सुनिल तिवारी नाइट के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नपं अध्यक्ष ने नगरवासियों को पर्व की बधाई दी।

खेल मेला मैदान में शुक्रवार शाम नगर दशहरा उत्सव समिति के आमंत्रण पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षदगणों के आतिथ्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया।

आयोजन समिति के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने नगर की इस गौरवशाली परंपरा को निरंतरता बनाए रखने में सहायक भूमिका निभाने वाले लोगों की सराहना करते हुए नगर एवं क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लोकरंग अर्जुन्दा के संचालक एवं महोत्सव समिति कला टीम के सदस्य दीपक चन्द्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंच में नपं उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहु, पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, आयोजन समिति अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चन्द्राकर, पार्षद डूमेश साहु, मनीष साहु, तुमेश्वरी ध्रुव, राखी चन्द्राकर व बसंत सिन्हा, मोहन अग्रवाल, प्रभात बैस, साधना देवांगन, रामेश्वर साहू, गीताराम सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, भारती पंचायन, यमुना कंवर, विनोद चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव, नेमीचंद बैस, चन्द्रकुमार चन्द्राकर, यशवंत साहू मौजूद थे।


अन्य पोस्ट