धमतरी

मंदिर, दुर्गा पंडाल, गरबा स्थल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
21-Oct-2023 2:58 PM
मंदिर, दुर्गा पंडाल, गरबा स्थल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कुरूद, 21 अक्टूबर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों नवरात्र पर्व की धूम मची है। यहां की चण्डी मंदिर, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर सहित माता शीतला में ज्योत जंवारा स्थापित की गई है। चौक चौराहों में शक्ति स्वरूपा मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां सुबह से रात तक पुजा पाठ का दौर जारी है।

  क्वांर नवरात्र के अवसर पर इस बार नगर की आराध्य देवी मां चण्डी के दरबार में 2255 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं। महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में 198 आस्था के ज्योत जलाए गए। इसके अलावा  शीतला माता में 89 ज्योत जला घट स्थापना कर जंवारा बोया गया है। नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों को लाईट-डेकोरेशन, रंग-रोंगन कर भव्य रूप से सजाया गया है।  इन आस्था केन्द्रों में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ दर्शन हेतु उमड़ रही है। नगर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा खेल मेला मैदान में मीना बाजार लगाया गया है। साथ ही रात्रि में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इंडोर स्टेडियम में रास-गरबा डांडिया का आयोजन हो रहा है। जिसका आनंद लेने दर्शक बड़ी संख्या में जुट रहे हंै।

 इसी तरह ग्रामीण अंचल में भी नवरात्र धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गांवों में दुर्गोत्सव समितियों द्वारा माँ अम्बें की मूर्ति स्थापित कर ज्योत-जवांरा बोया गया है। जहां रात्रि में जसगीत, जगराता, सेवा भजनों एवं धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके चलते गांवों में लोग पूरी भक्ति भावना के साथ माँ की आराधना में डूब कर आनंद उठा रहे हैं।


अन्य पोस्ट