धमतरी

पंचमी पर शीतला मंदिर में सेवा
21-Oct-2023 2:28 PM
पंचमी पर शीतला मंदिर में सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं डॉ.अंबा शुक्ला के संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नवरात्र में पंचमी के अवसर पर मां शीतला मंदिर सिहावा में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की। रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिये भोजन बनाने एवं परोसने का कार्य किया गया।

साथ ही मंदिर में व्यवस्था बनाने, वाहन पार्किंग आदि में सहयोग किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा गीत की प्रस्तुति की गई। छात्र-छात्रों की सहभागिता से प्रसन्न होकर मंदिर समिति द्वारा श्रीफल एवं माता का छायाचित्र भेंट किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ने सभी स्वयंसेवकों को सुखद भविश्य की मंगलकामना देते हुए आर्षीवचन प्रदान किया।

इस अवसर पर रासेयो अध्यक्ष दीपेश निशाद, उपाध्यक्ष हिमांशु सचिव गीतेश्वर मरकाम, सांस्कृतिक प्रभारी सुष्मिता सेन एवं अंजली ठाकुर के साथ सभी स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट