धमतरी

नगरी में विकास खण्ड स्तरीय टीएलएम स्पर्धा
21-Oct-2023 1:58 PM
नगरी में विकास खण्ड स्तरीय टीएलएम स्पर्धा

शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अक्टूबर। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्तर के बच्चों में विज्ञान एवं गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने, तर्क शक्ति का विकास करने और स्थानीय वस्तुओं एवं सामग्रियों का बेहतर उपयोग कर सहायक अधिगम सामग्री के रूप में उपयोग करने के उद्देश्य से विकासखंड नगरी के बीआरसी प्रशिक्षण स्थल में कबाड़ से जुगाड़ सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें शिक्षकों द्वारा विज्ञान और गणित पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक सहायक शिक्षण सामग्री बनाकर प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी केआरसाहू के मार्गदर्शन एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक आरएल साहू के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी आयोजित की गई।

निर्णायकों में डाईट प्राचार्य पीएस राय ,व्याख्याता जोहन नेताम, प्रधान पाठक एम के बोरझा, केपी साहू, जी के जायसवाल, एसके प्रजापति एवं संकुल समन्वयक पीसी साहू ने अवलोकन कर निर्णय दिया ।माध्यमिक स्तर में प्रथम यतीन्द्र गौर माध्यमिक शाला- दुर्गा चौक, मिनी प्रोजेक्टर, द्वितीय गोविंद निषाद माध्यमिक शाला बोडरा, प्रकाश का अपवर्तन एवं तृतीय चंद्र किरण देवांगन माध्यमिक शाला बोकराबेड़ा, मानव शरीर का आंतरिक संरचना के लिए पुरस्कृत हुए। प्राथमिक स्तर पर प्रथम ललित श्रीवास प्राथमिक शाला गढिय़ापारा, चन्द्रयान, द्वितीय बोधिनी यदु प्राथमिक शाला प्रेम नगर, प्राचीन से आधुनिक एवं शशि कला बैरागी प्राथमिक शाला बिरनपुर को टेन ग्राम के लिए पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संकुल समन्वयक लोमस साहू, जीरू संजय रेड्डी, बीआरपी समा रिजवाना, हेमंत यादव, वीरेंद्र सोनी, डिगेश्वरी नाग, राजकुमार शील व अन्य का योगदान रहा। माध्यमिक स्तर पर चयनित विज्ञान मॉडल जिला स्तरीय टी एल एम प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


अन्य पोस्ट