धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में गत दिवस को रासेयो के तत्वाधान में मेरी माटी मेरादेश अभियान का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्षन में किया गया।
मेरी माटी मेरादेश अभियान के अंतर्गत रासेयेा स्वयंसेवकों द्वारा गोदग्राम छिपली में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। स्वयंसेवक घर से मिट्टी एवं चावल लेकर आये जिसे कलश में भरकर चारों ओर परिक्रमा करते हुए रैली निकाली गई।
प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा ने कहा कि यह एक देशव्यापी और गौरवपूर्ण अभियान है, जो भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में अमृत कलष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गोदग्राम छिपली से मिट्टी और चावल एकत्रित किया गया। पवित्र मिट्टी द्वारा कत्र्तव्य पथ, इंडिया गेट पर अमृत वाटिका तथा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक की स्थापना की जायेगी। स्वयंसेवकों ने प्रेरक नारा के माध्यम से इस अभियान को सफल कराया। स्वयंसेवकों ने अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने एवंदेश के लिये प्राण देने वाले वीरो के प्रति सम्मान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ.अंबा शुक्ला का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.रमेश कुमार देवांगन, प्रो.कौशल नायक, प्रो.लालमन बेरवंश, डॉ.ममता सौरज, डॉ.संध्यारजनी मिश्रा, उर्वशी श्री सौरभ पाण्डेय, प्रमोद चौरे, हर्षद कुमार, डॉ.शिवेन्द्र धुर्वे, शीबा खान, ओमिन निषाद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया ।


