धमतरी

बस्तर का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम चिरईया आज
20-Oct-2023 8:57 PM
बस्तर का छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम चिरईया आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 अक्टूबर। नव आनंद कला मंदिर नगरी के रंगमंच पर 21 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से बस्तर का सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक चिरईया का आयोजन किया गया है।

समिति के सचिव नरेश छेदैहा ने बताया कि 35 कलाकारों से सुसज्जित इस कार्यक्रम से लोगों को बस्तर की विश्व प्रसिद्ध कला संस्कृति व इतिहास की बानगी इस कार्यक्रम के माध्यम से देखने सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम के संचालक व मुख्य अदाकार छत्तीसगढ़ी फिल्म मितवा कहंव या दगाबाज के नायक लाल जी कोर्राम हैं। बस्तर के सुदूर आदिवासी अंचल के 600साल पुरानी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म झिटकू मिटकी भी अब आने वाली है। आदिवासियों के आदर्श प्रेमी युगल झिटकू मिटकी हैं। जिन्होंने सच्चे प्रेम के खातिर अपनी जान दे दी थी। इस फिल्म के नायक की भूमिका पर लालजी कोर्राम ने प्रभावशाली अभिनय किया है, जिसे नेशनल अवार्ड के लिए भेजा गया है। इसे रायपुर शहर के राजा खान ने बस्तर जाकर साल भर रिसर्च किया और इस फिल्म को बनाई।


अन्य पोस्ट