धमतरी
महिला मोर्चा की बैठक
20-Oct-2023 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 20 अक्टूबर। कुरूद विधानसभा अंतर्गत सिर्री मंडल में भाजपा द्वारा बुथ प्रवास एवं जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने ग्रामीण कार्यकताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा मंडल सिर्री में ग्राम धुमा, परसट्टी, दर्रा, खर्रा के कार्यकर्ताओं एवं गाँव के मतदाताओं से मेलजोल एवं बैठक के माध्यम से संपर्क कर प्रतिभा अजय चन्द्राकर, विधायक प्रभारी ज्योति भानु चन्द्राकर मंडल अध्यक्ष रश्मि साहू आदि पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं चुनाव में एकजुटता के साथ काम का आह्वान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


