धमतरी

ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडामाईजेशन कल
19-Oct-2023 3:37 PM
ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का  प्रथम रेंडामाईजेशन कल

धमतरी, 19 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडामाईजेशन आगामी 20 अक्टूबर को किया जाना है। ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेंडामाईजेशन के बाद मशीनों को रिटर्निंग अधिकारियों के स्ट्रांग रूम (शासकीय भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक, रूद्री) में स्थानांतरित करने और ईएमएस सॉफ्टवेयर में एंट्री की कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी कर उक्त कार्रवाई के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन) धमतरी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी की उपस्थिति में सीलबंद ईवीएम, वीवीपैट गोडाउन को 20 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे से कार्य समाप्ति तक खोलने एवं बंद करने की अनुमति प्रदान किये हैं।


अन्य पोस्ट