धमतरी

बंगाली दुर्गोत्सव पूजा कल से, होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
19-Oct-2023 2:57 PM
बंगाली दुर्गोत्सव पूजा कल से, होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

धमतरी, 19 अक्टूबर। धमतरी बंगाली एसोसिएशन की ओर से 20 अक्टूबर से सार्वजनिक बंगाली दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। बंगाली समाज के अध्यक्ष मृत्युंजय कर ने बताया कि महाराणा प्रताप रिसोर्ट विवेकानंद कालोनी गली नंबर-3 में 20 अक्टूबर शुक्रवार को श्री दुर्गा महाषष्टी पूजा होगा। शाम 6 बजे से बोधन, आमंत्रण एवं अधिवास होगा। 21 को दुर्गा महासप्तमी पूजा होगी। शाम 7 बजे से नवपत्रिका प्रवेश स्थापना तथा 22 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी पूजा सुबह 9 बजे से होगा। दोपहर 4.54 बजे संधि पूजा, शाम 5.18 बजे बलिदान, शाम 5.42 बजे पूजा समापन होगा। 23 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी पूजा सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। 24 अक्टूबर को दुर्गा महादशमी पूजा होगा। सुबह 8.30 बजे पूजा पश्चात प्रतिमावरण होगा। दोपहर 12 बजे पुष्पांजलि, 1 बजे प्रसाद वितरण, शाम 7 बजे संध्या आरती तथा 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
 


अन्य पोस्ट