धमतरी

सेलदीप में मंडी अध्यक्ष ने किया जसगीत सम्मेलन का शुभारंभ
19-Oct-2023 2:32 PM
सेलदीप में मंडी अध्यक्ष ने किया जसगीत सम्मेलन का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 अक्टूबर।
ग्रामवासियों के सहयोग से सेलदीप में चार दिवसीय जसगीत झांकी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, सरपंच पुष्पलता साहू के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। 

कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलदीप में जसगीत का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि हमारे धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है इसमें शक्ति पीठों का दर्शन, जसगीत, रामसत्ता, गरबा , उपवास से भक्तिमय व उत्साह का वातावरण निर्मित रहता है। राज्य सरकार ने सभी धर्मों के तीज-त्योहार सहित छत्तीसगढ़ में धार्मिक सौहार्द व छत्तीसगढ़ के लोककला, संस्कृति परंपरा को बढ़ावा दिया जिससे प्रदेश में चंहुओर खुशहाली है। ब्लाक अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि भूपेश सरकार ने राम वन गमन पथ का निर्माण, कौशल्या देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कर हमारी धार्मिक परंपराओं को महत्व दिया। 

इस अवसर पर नेमचंद साहू, टीकम, मणीराम, नारायण, लोकुमारी साहू, पामिन, देवकी, मोहनी साहू, दुलेश्वरी निषाद, विष्णु साहू, राजेन्द्र, भारत, रिश्री साहू, नागेन्द्र निषाद, रोशन साहू, सुनील, प्रदीप साहू, विद्यासागर, डुमन निषाद, पीताम्बर साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट