धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 अक्टूबर। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार की शाम विधानसभा चुनाव 2023 हेतु अपनी दूसरी सूची जारी की है। जिसमें कुरूद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 57 से तारिणी चन्द्राकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
तारिणी चंद्राकर, कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर की पत्नी है।
तारिणी चन्द्राकर वर्तमान में सभापति (कृषि विभाग)जिला पंचायत धमतरी एवं प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पद पर है। तारिणी पूरी सक्रियता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही थी। इसी के फलस्वरूप आज कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भाजपा के कद्दावर नेता एवं कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी नीलम चन्द्राकर ने कुरूद विधानसभा से सेवा का मौका देने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


