धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ रविवार से शुरू हो गया। नवरात्रि के प्रथम दिवस शीतला शक्ति पीठ सिहावा सहित देवी मंदिरों में आस्था के दीप प्रज्वलित करने वालों की भीड़ लगी रही है। महेंद्र गिरी पर्वत सिहावा के गुफा में विराजित चंडी दुर्गा, काली माई मन्दिर में परम्परानुसार ज्योति प्रज्वलित हुआ।
शीतला शक्ति पीठ सिहावा में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर अपनी मनोकामना के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त दोपहर ढाई बजे प्रमुख घट स्थापना उपरांत मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की।
इस वर्ष क्वांर नवरात्रि में 2216ज्योति जगमगा रहे है, जिसमें घी के 215 व तेल के 2005ज्योति शामिल है। घट स्थापना के लिये ज्योति धारियों को संकल्प दिलाते हुए आचार्य चंद्रहास दुबे ने कहा कि नवरात्रि में आदि शक्ति की आराधना से मनुष्य स्वयं सुखी होकर जगत के लिये कल्याण कारी हो जाता है। शीतला शक्ति पीठ के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि शारदीय नवरात्रि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिये व्यापक तैयारी की गई है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे है। तृतीय दिवस खेमीन यादव का पंडवानी कार्यक्रम, पंचमी को स्वर सप्तक आर्केस्ट्रा भानुप्रतापपुर की प्रस्तुति होगी।
समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार, संरक्षक कलम सिंह पवार, सचिव नेम सिंह बिशेन, सह सचिव नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, मंच संचालक तुकाराम साहू, गोरख शांडिल्य, गेंद लाल शाण्डिल्य, पुजारी तुकाराम बेश, ज्ञान सागर पटेल, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद, छबि ठाकुर, रवि ठाकुर, रामलाल नेताम, उत्तम साहू , प्रवीण गुप्ता, रामभरोस साहू, सचिन भंसाली, गगन नाहटा, भरत निर्मलकर, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, मंशा राम साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, लाल जी साहू, कृपा राम नेताम, महेंद्र साहू , अभय नेताम, ध्रुव शाण्डिल्य, खिरभान शाण्डिल्य, नवल साहू आदि व्यवस्था में जुटे हुए है।


