धमतरी

सरकार हमारी होगी तो स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हमारे होंगे- कविन्द्र जैन
15-Oct-2023 4:04 PM
सरकार हमारी होगी तो स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हमारे होंगे- कविन्द्र जैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 अक्टूबर।
प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही भाजपा संगठन ने पार्टी के पक्ष मे वातावरण बनाने बैठकों का दौर भी प्रारंभ कर दिया है। शनिवार शाम ग्राम तेलिनसत्ती मे भाजपा आमदी मंडल की बैठक मे मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधायक चुनेंगे तो राज्य में मुख्यमंत्री हमारा होगा और जब सरकार हमारी होगी तो पंचायत, जनपद, जिला पंचायत से लेकर नगरीय निकायों मे हमारा कब्जा होगा। सोसाइटियाँ हमारी होगी मंडी मे भी हमारा कब्जा हो सकेगा। इसलिये जरूरी है कि कांग्रेस के झूठे प्रलोभन में फंसने की बजाय भाजपा को जिताने परिश्रम की पराकाष्ठा करें। मोदी जी ने गारंटी ली है कि सरकार बनते ही पहला दस्तखत आवास की फाइल पर होगा। अपनी आने वाली पीढ़ी का सोचें और भाजपा को जीताए। 


अन्य पोस्ट