धमतरी

नपं अध्यक्ष ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
05-Oct-2023 2:59 PM
नपं अध्यक्ष ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 अक्टूबर।
नगर पंचायत के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करीब तीन करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने किया।

बुधवार को नगर पंचायत कुरुद के विभिन्न वार्डों में रोड,नाली,गार्डन जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने लगभग 3 करोड़ से अधिक की राशि के कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नपं अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बिते पौने पांच सालों में गांव, नगर, शहरों में अद्भुत विकास कार्यों को अंजाम दिया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में हमने कुरुद में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य करा लोगों की रोजमर्रा वाली समस्याओं से निजात दिला नगर की तस्वीर बदलने का काम किया है। कांग्रेसी रहेगी तो विकास का पहिया निरंतर जारी रहेगा। 

इस मौके पर उपाध्यक्ष मंजू साहू, सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू पार्षद राखी चंद्राकर, राघवेन्द्र सोनी, उत्तम साहू, खोमिन साहू रामेश्वर साहू, योगेश चंद्राकर, टुकेश साहू, चंद्रकांत चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट