धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 अक्टूबर। परसापानी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हेमलाल यादव जी मिडिल स्कूल परसापानी में विगत 37 वर्ष सेवा देने के बाद भृत्य पद से सेवानिवृत्ति होने पर बिदाई दिया गया। ग्राम पंचायत सचिव बलराम सोरी का अन्य जगह स्थानांतरण होने पर एवं आयुर्वेद औषधालय परसापानी का फार्मेसिस्ट विवेक साहू का अन्य जगह स्थानांतरण होने पर यह तीनों का संयुक्त रुप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजक की रूप शासकीय माध्यमिक स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शाला प्रबंधक समिति एवं समस्त ग्राम वासी की द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्नू लाल नेताम पूर्व सरपंच एवं शाला प्रबंधक समिति की अध्यक्ष ग्राम पटेल दिनेश साहू ग्राम पंचायत सरपंच गिरधर मरकाम ग्राम प्रमुख डी पी ग्वाल कुलदीप साहू ,विशाल नेताम, नंदलाल साहू, पन्नालाल कश्यप, नंद लाल यादव, छन्नूलाल, कन्हैया लाल,राजू टांडेस ,किशोर मरकाम एवं समस्त पंचगण, स्कूल के बच्चों के संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं छत्तीसगढ़ महतारी का राजकीय गीत के द्वारा शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात उसके मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत समारोह एवं विदाई भेंट का कार्य किया गया।


