धमतरी

नवाखाई पर्व हमारे पुरखों द्वारा संरक्षित प्रकृति की अनमोल उपहार - प्रमोद कुंजाम
03-Oct-2023 7:38 PM
नवाखाई पर्व हमारे पुरखों द्वारा संरक्षित  प्रकृति की अनमोल उपहार - प्रमोद कुंजाम

नगरी, 3 अक्टूबर। गोंड़वाना समाज, उपक्षेत्र बेलरगांव का नवाखाई व ठाकुर जोहारनी पर्व भूमका में मनाया गया। इस अवसर पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना एवं रेला,पाटा नृत्य हुआ। मुख्य अतिथि प्रमोद कुंजाम,युवा अध्यक्ष गोंड़वाना समाज तहसील नगरी थे। उन्होंने समाज की पेन-पुरखा, प्राचीन संस्कृति,परंपरा को बचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवाखाई पर्व हमारे पुरखों द्वारा संरक्षित प्रकृति की अनमोल उपहार है। नवाखाई में सर्वप्रथम उत्पादित अनाज को अपने पुरखों, देवी-देवताओं, पेन के समक्ष समर्पण करते हैं। समाज के गढ़- देवालय को सुरक्षित रखने, शिक्षा, शोषण व अत्याचार पर मिलकर लडऩे की बात कही।  कार्यक्रम में अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव,सचिव मोहन ध्रुव,पतिराम कुंजाम,मोहन कुरू,भुनेश्वरी नेताम, वेदप्रकाश मंडावी, कोमल शोरी,दलगंजन मरकाम आदि समाजजनों की उपस्थिति थी।


अन्य पोस्ट