धमतरी

भाजपाइयों ने लिया डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प
14-Sep-2023 3:11 PM
भाजपाइयों ने लिया डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14  सितंबर।  भाजपा कुरुद मण्डल अंतर्गत ग्राम अटंग के बूथ क्रमांक 131,132 में पन्ना प्रमुख कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को आगामी  विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी दिलाने का संकल्प दिलाया गया।

 मंगलवार को कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत अटंग में हुई पन्ना प्रमुखों की बैठक में विस्तारक  आशीष शर्मा, महामंत्री टिकेश साहू, प्रचारक चन्द्रराम साहू ने बैठक में शामिल सभी पार्टी जनों का स्वागत भगवा गमछा पहनाकर किया। अपनी बात रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम मतदाताओं के पास जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामी बताकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस बार छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी किशोर कुर्रे, बूथ अध्यक्ष कुंदन चंद्राकर, कोमल शुक्ला, अभिमन्यु चंद्राकर, यादराम साहू, पुरषोत्तम साहू, कुलेश छत्रिय, दीनदयाल तारक, भोपाल चंद्राकर, लोकेश तारक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट