धमतरी

नवागांव स्कूल में शिक्षकों का सम्मान
09-Sep-2023 2:28 PM
नवागांव स्कूल में शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 सितंबर।
शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव(उ) में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधार्थियों द्वारा गांव के सेवानिर्वृत व शाला के वर्तमान शिक्षकों का सम्मान किया गया। 

सम्मान समारोह में सरपंच टिकेश साहू, शिक्षक रिपुसूदन यदु, देवेंद्र साहू, उर्वशी चंद्राकर, मीना ध्रुव, यामिनी देवांगन बतौर अतिथि शामिल हुए। जिनका बच्चों ने पुष्प गुच्छ, श्रीफल, लेखनी देकर सम्मान किया। 

इस मौके पर रंजना कंवर, सागर निर्मलकर, हर्षिता साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, खिलेश्वरी कंवर, भूमिका यादव, दुर्लभ साहू आदि विधार्थियों ने अपने दायित्व को बखूबी से निभाया। प्रधान पाठक मोहित साहू ने उपस्थित अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पालकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर बलराम साहू, लिलेश्वरी निर्मलकर, पंकज साहू, संतोष दास, वीणा कंवर, लिकेश साहू, गोपेश्वरी साहू, नम्रता दीवान, चन्द्रिका यादव, छन्नी साहू, पुरान कंवर, ईश्वरी साहू, लता निर्मलकर, लाजवंती, बिमला यादव, दुलेश्वरी कंवर, जानकी मानिकपुरी, खिलेश्वरी चंद्राकर, सुलोचना साहू, सुनीता,  गंगा निषाद, दयालाल साहू, मिलन्तिन कंवर, योगेश्वरी साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट