धमतरी
राज्य वॉलीबॉल में भाठागांव के 4खिलाड़ी
08-Sep-2023 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव के चार विधार्थी कोमल, नीरज, विद्या, चंचल का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग से कम की राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इसी तरह यहां के एक छात्र नमन साहू मिनी कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखायेंगा। उक्त प्रतियोगिता 7 से 10 सितंबर तक महासमुंद में होगी। प्राचार्य आशालता साहू, सरपंच खेमराज चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक हरीश देवांगन, मधु चंद्राकर,सुभाष कादर कृष्णा चंद्राकर, राजेन्द्र, आदर्श चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण सेन, नरसिंह साहू, गजेन्द्र साहू, डिगेन्द्र कंवर, ओपी कुर्रे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


