धमतरी
श्रवण मरकाम ने दिखाया मानवता का परिचय
02-Sep-2023 2:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 सितंबर। विधानसभा सिहावा भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने रोड में घायल हुए युवक को देखकर अपनी वाहन रोक कर नजदीकी अस्पताल में अपनी वाहन से ले जाकर उपचार कराया। धमतरी नगरी मेन रोड के ग्राम गोहाननाला में मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें बाइक चालक को गंभीर चोट आई हुई थी। मेन रोड से गुजरते हुए श्रवण मरकाम ने देखा कि रोड में भीड़ लगी हुई है दुर्घटना होने के कारण।
अपनी गाड़ी से उतरकर अपने निजी वाहन द्वारा दुर्घटना ग्रसित चालक को प्राथमिक उपचार हेतु दुगली उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है दुघर्टना ग्रस्त चालक का नाम रतनू यादव गुरुर निवासी है।
श्रवण मरकाम जी ने अस्पताल में कर्मचारियों को अच्छे से उनका उपचार करने का निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


