धमतरी
जनप्रतिनिधियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
28-Aug-2023 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अगस्त। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम नगरी में सुना गया। नगरी के जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम अपने निज निवास में महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष, जनजाति मोर्चा एवं चेलेश्वरी साहू, सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अपने मन की बात की 104 वें कड़ी को संबोधित करते हुए कहा चंद्रयान की सफलता पर वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं चंद्रयान प्रक्षेपण में नारी शक्ति का विशेष योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद किया। साथ ही साथ भारत के विकास में अन्य क्षेत्रों में भी नारी शक्ति के योगदान की सराहना की और उन्हें नमन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


